मुंबई, 11 अक्टूबर | बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपने आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। अनटाइटल्ड फिल्म में वाणी कपूर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए वाणी को दिन में जल्दी आने को कहा था, ताकि वह काम से पहले क्वारंटीन प्रोसेस को फॉलो कर सकें।
वाणी ने कहा, “ये बहुत ही अच्छी फिल्म है। मैं हमेशा अभिषेक कपूर के साथ काम करना चाहती थी। उन्होंने अपने फिल्मों के माध्यम से हमें हमेशा प्ररित किया है। उनकी वीजन का एक हिस्सा बनना मेरे लिए एक अवसर की तरह है। आयुष्मान हमारी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। मैं उनके साथ पहली लव स्टोरी फिल्म करके काफी रोमांचित हूं।”


