24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘बिग बॉस 17’: ईशा हुईं शो के बाहर, फिनाले वीक में पहुंचे अब 6 कंटेस्टेंट्स

मुंबई, 22 जनवरी । ‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले से एक हफ्ते पहले आयशा खान के बाहर होने के बाद अब ईशा मालवीय को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

रोस्टिंग टास्क के दौरान लाइव दर्शकों से कम वोट पाने के बाद आयशा को एविक्ट किया गया। रविवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ईशा मालवीय को घर से बाहर जाना पड़ा।

ग्रैंड फिनाले की ओर कदम बढ़ाने वाले आखिर छह कंटेस्टेंट्स में मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महशेट्टी शामिल हैं।

इस हफ्ते टॉर्चर टास्क के बाद ईशा, आयशा, विक्की और अंकिता नॉमिनेट हुए थे।

ईशा को शो ‘उड़ारियां’ के लिए जाना जाता है, उन्होंने अपने को-स्टार और एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक के साथ शो में एंट्री की थी। दोनों के बीच हमेशा अनबन रहती थी और अक्सर शो में उन्हें झगड़ते हुए देखा जाता था।

ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment