24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

मैंने कभी नहीं सोचा था रवीना टंडन के साथ अभिनय करूंगा : वरुण सूद

मुंबई, 22 जनवरी । शो ‘कर्मा कॉलिंग’ में रवीना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अभिनेता वरुण सूद ने अभिनेत्री के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की।

चाहे वह 90 के दशक के नायक हों या आज की युवा पीढ़ी के अभिनेता, रवीना के साथ स्क्रीन शेयर करना कई लोगों का सपना रहा है, क्योंकि वह प्रतिभा और सुंदरता की धनी हैं।

अपने सपने के सच होने के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, “रवीना के साथ शूटिंग का मेरा अनुभव वास्तव में बहुत मजेदार था। जब मैं बड़ा हो रहा था तो मैंने उन्हें फिल्मों में देखा था और कभी नहीं सोचा था कि मैं वास्तव में उनके साथ अभिनय करूंगा। वह सचमुच मेरे लिए विशेष था।”

उन्‍होंने कहा, ”वह बहुत विनम्र हैं, आप उनसे बहुत सी चीजें सीख सकते हैं। वह बहुत मौज-मस्ती करने वाली हैं। वह अपनी पिछले सेट की कहानियां शेेेयर करती थी और बताती थी कि उस समय चीजें कैसी थीं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।”

वरुण ने कहा, “इसके अलावा उन्होंने अपने सह-कलाकारों और क्रू को दृश्यों में बहुत सहज महसूस कराया। कोई जल्दी नहीं थी, सब कुछ उसी गति से चल रहा था, जिस गति से होना चाहिए था। उनके साथ शूटिंग करना बहुत ही खूबसूरत रहा।”

आर.ए.टी फिल्म्स द्वारा निर्मित और रुचि नारायण द्वारा निर्देशित, सीरीज में रवीना टंडन, नम्रता सेठ, वरुण सूद के साथ-साथ गौरव शर्मा, वलूशा डिसूजा, एमी एला, विराफ पटेल, पीयूष खाती प्रमुख भूमिका में हैं।

‘कर्मा कॉलिंग’ 26 जनवरी से डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment