November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय कुमार ने ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 12 अक्टूबर | अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, हमने यश राज फिल्म्स स्टूडियोज में ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू कर दी है और एक बेहतरीन शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी टीम बेहद रोमांचित है।”

एक सूत्र ने जानकारी दी कि अक्षय ने 10 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस वक्त उन पर काम का दबाव काफी ज्यादा है।

सूत्र के मुताबिक, “सोनू सूद ने भी 10 तारीख से शूटिंग शुरू कर दी है। टीम बिना रुके लगातार काम कर रही है, ताकि सभी चीजें समय पर और दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूरी हो जाए।”

फिल्म में अक्षय के सह-कलाकार संजय दत्त और मानुषी छिल्लर भी दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे। मानुषी टीम में 13 अक्टूबर से शामिल होंगी, जबकि संजय दिवाली के बाद शूटिंग पर अपनी वापसी करेंगे।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment