September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

मणिपुर में असम राइफल्स के जवान ने छह साथियों के घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान

इंफाल, 24 जनवरी । भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स एक सैनिक ने कम से कम छह साथी जवानों को घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इम्फाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी, जिसमें से छह घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। बाद में उसकी मौत हो गई।

सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना बुधवार तड़के भारत-म्यांमार सीमा पर चंदेल जिले के सुदूर साजिक तम्पाक इलाके में हुई।

इस बीच, मणिपुर पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष के मद्देनजर, किसी भी संभावित अफवाहों को दूर करने और किसी भी अटकल से बचने के लिए घटना का विवरण पारदर्शी रूप से साझा करना महत्वपूर्ण है।

बयान में कहा गया है, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

इसमें कहा गया है कि असम राइफल्स की सभी बटालियनों में मिश्रित वर्ग संरचना है, जिसमें मणिपुर के विभिन्न समुदायों के लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा, “मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाज के ध्रुवीकरण के बावजूद सभी कर्मी एक साथ रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading