22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

रश्मीत कौर के गाने ‘इश्क नचावे’ पर थिरके अरिजीत तनेजा

मुंबई, 26 जनवरी । फिटनेस के शौकीन अभिनेता अरिजीत तनेजा ने अपनी मजबूत और सुडौल काया की एक झलक शेयर की है। उन्‍होंने खुलासा किया है कि वह वर्तमान में रश्मीत कौर के गाने ‘इश्क नचावे’ पर थिरक रहे हैं।

रश्मीत और यशराज द्वारा गाया गया गाना हाल ही में रिलीज हुए ड्रामा ‘खो गए हम कहां’ से है, जिसमें सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं।

शुक्रवार को ‘कलीरें’ फेम अभिनेता ने अपनी टोन्ड बॉडी दिखाते हुए मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की।

उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया, “ये खेल बड़ा बदनाम, हमारी अपनी ‘खिलाड़ी’ रश्मीत कौर के इस गाने पर थिरकते हुए।

कैप्शन में अरिजीत रश्मीत को ‘खिलाड़ी’ कहकर संबोधित कर रहे थे। दोनों ने स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 13 में भाग लिया था।

अरिजीत ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ के फर्स्ट रनर अप रहे, जबकि रैपर और गायक डिनो जेम्स सीजन के विजेता रहे।

रश्मीत ने हार्ट और फायर इमोजी कमेंट किया। वह ‘फिल्लौरी’ के ‘हीर’, ‘जानिए’, ‘ठुमकेश्वरी’, ‘घाना कसूता’ जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं।

रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 6’ से टीवी पर डेब्यू करने वाले अरिजीत ने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘नागिन’, ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ जैसे शो में काम किया है।

वह वर्तमान में सृति झा के साथ शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में अभिनय कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading