25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

गाजियाबाद के हाईवे-9 पर घने कोहरे के चलते खड़े ट्रक से टकराई बस, 4 घायल

गाजियाबाद, 30 जनवरी । गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह छाए घने कोहरे के चलते एक भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में एक बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक को नहीं देख पाया और एक्सीडेंट हो गया। ये दुर्घटना गाजियाबाद के नेशनल हाईवे 9 पर हुई है। बस दिल्ली से हल्द्वानी जा रही थी।

गाजियाबाद में एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया की दिल्ली से हल्द्वानी जा रही बस तड़के 3:00 बजे थाना मसूरी के नेशनल हाईवे 9 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा थाना मसूरी क्षेत्र पर नेशनल हाईवे-9 में जमजम होटल के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक हादसे का कारण कोहरा और ट्रक की गलत पार्किग थी। इस हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हुए हैं। जिनको डासना में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment