November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वायनाड में राहुल नहीं कर सके स्कूल का ऑनलाइन उद्घाटन

तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर | केरल में पहले राजनीति होती है और उसके बाद ही कुछ होता है। गुरुवार को यह फिर से साबित हो गया जब वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी द्वारा पहले से ही आयोजित एक स्कूल भवन का ऑनलाइन उद्घाटन नहीं हो सका। आईएएनएस से बात करते हुए, वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आई.सी. बालकृष्णन ने कहा कि 1.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय मुंडेरी स्कूल में एक नए स्कूल भवन का उद्घाटन, राहुल गांधी द्वारा गुरुवार को 10.15 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।

बालकृष्णन ने कहा, “इस नए स्कूल भवन के लिए 70 प्रतिशत धन केंद्रीय आवंटन से आया और बाकी राज्य सरकार की ओर से दिया गया। यहां स्थानीय निकाय पर शासन वामपंथियों का है और इसके अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लिखा और उनका समय मांगा। इसके बाद राहुल गांधी ने 15 अक्टूबर का समय दे दिया।”

बालकृष्णन, जो कि कांग्रेस विधायक भी हैं, ने आगे कहा, “लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें फोन किया और कहा कि चूंकि प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है और राज्य के शिक्षा मंत्री और अन्य को भी सूचित किया जाना है, इसलिए इस कार्यक्रम को रद्द करना होगा। हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है।”

कांग्रेस पार्टी ने स्कूल का उद्घाटन रोके जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment