19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंसUncategorized

जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर अन्नू सिंह ने नितिन गडकरी और डॉ मोहन यादव से मुलाक़ात कर जबलपुर कि लंबित और पूर्व मांगो को उनके सम्मुख रखा.

जबलपुर :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर के वेटनरी कॉलेज मैदान से विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस मौके पर जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर अन्नू सिंह ने नितिन गडकरी और डॉ मोहन यादव से मुलाक़ात कर जबलपुर कि लंबित और पूर्व मांगो को उनके सम्मुख रखा. महापौर ने नितिन गडकरी से मुलाक़ात के संबंध में पत्रकारों को बताया कि डॉ अम्बेडकर चौक से अब्दुल हामिद चौक तक एक फ्लाई ओवर ब्रिज कि पुरानी मांग हैं जिसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृति किया गया था उसे शीघ्र बनाने और मदन महल से धुंआधार तक रोपपे निर्माण को शुरू करने एक लिए मांग रखी गई. इसके अलावा ननिज को प्रदेश सरकार से 300 करोड़ रुपये मिलते थे इस बाद उस राशि में 100 करोड़ कि राशि कम भेजी गई हैं उसे शीघ्र भेजनें कि मांग कि गई हैं. जबलपुर में स्मार्ट सिटी के द्वारा 10 बड़े कार्य पुरे हो गए हैं लेकिन उन्हें अभी तक नगर निगम को हैंड ओवर नहीं किया गया हैं जिससे आम जनता के लिए बनाये गए ये कार्य धूल कहा रहे हैं. नितिन गडकरी और डॉ मोहन यादव से महापौर ने जबलपुर को उपराजधानी बनाने कि मांग कि गई हैं.

बाइट – जगत बहादुर अन्नू सिंह – महापौर,  जबलपुर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment