24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

राजस्थान में पोखरण के आर्मी कैंट इलाके में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया

जयपुर, 6 फरवरी । पाकिस्तान की सीमा से लगे जैसलमेर क्षेत्र के पोखरण में आर्मी कैंट से एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है।

जैसलमेर कोतवाली के थाना अधिकारी सत्यप्रकाश विश्‍नोई ने बताया कि आरोपी मनु भील (24) जनवरी 2024 से संवेदनशील क्षेत्र आर्मी कैंट इलाके में ईंधन डिपो में मजदूर के रूप में काम कर रहा था।

विश्‍नोई ने कहा कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर का रहने वाला है। वह 2014 में लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने परिवार के साथ भारत आया था।

सेना ने सोमवार रात उसे आर्मी कैंट से पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। वह पाकिस्तान में किसी से फोन पर बात करते हुए पकड़ा गया था। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि जब सेना के अधिकारियों ने आरोपियों की तलाशी ली तो उन्हें एक फोन मिला। वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी पाकिस्तान में कई लोगों के संपर्क में था। वह ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में लोगों से भी जुड़ा था।

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके पास से मिले फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। संयुक्त पूछताछ समिति (जेआईसी) टीम आगे की जांच करेगी।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment