32.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

झारखंड में मदरसा के हॉस्टल में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने मदरसा कर्मियों को बनाया बंधक

रांची, 7 फरवरी । झारखंड के गिरिडीह जिले में एक मदरसा के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा सलीमा परवीन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार रात की है।

बुधवार सुबह मदरसे के लोग छात्रा का शव लेकर उसके कोडरमा स्थित घर पहुंचे तो परिजनों और गांव के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया।

परिजन छात्रा की मौत को संदिग्ध बता रहे हैं और इसके लिए मदरसा का संचालन करने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मदरसा कर्मियों को मुक्त कराया।

बताया गया है कि गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा-पिहरा में मदरसा जामिया इस्लामिया दारूल फलाम में कई छात्राएं हॉस्टल में रहकर मजहबी शिक्षा लेती हैं।

जैसा कि बताया गया है, कोडरमा के जौनपुर की रहने वाली नौवीं की छात्रा सलीना परवीन मंगलवार रात टॉयलेट गई और अंदर से दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली।

अन्य ख़बरें

होम्योपैथी पर भ्रामक बयानों से बचने की अपील, ईडी ने अलीबाग में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की,दिल्ली पुलिस के निरीक्षक को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Newsdesk

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading