22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

शमी सुपर ओवर में सभी 6 गेंदें यॉर्कर फेंकना चाहते थे : राहुल

दुबई, 19 अक्टूबर | किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार रात को खेले गए मैच में सुपर ओवर में मोहम्मद शमी और उनके प्लान पर भरोसा किया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में शमी ने मुंबई को सुपर ओवर में छह रन नहीं बनाने दिए और पांच रन देकर सुपर ओवर भी टाई करा दिया जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में निकला।

मैच के बाद राहुल ने कहा, “आप कभी भी सुपर ओवर के लिए तैयारी नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि कोई भी टीम नहीं कर सकती। मैंने यह सीखा है कि आपको अपने गेंदबाज की भावनाओं पर विश्वास करना होता है।”

उन्होंने कहा, “मैं एक बल्लेबाज की तरह सोचता हूं, इसलिए यह जरूरी है कि मैं उन्हें वो करने दूं जो वह चाह रहे हैं। शमी स्पष्ट थे कि उन्हें छह की छह गेंदें यॉर्कर फेंकनी हैं। वह शानदार गेंदबाज हैं और हर मैच के साथ बेहतर होते जा रहे हैं। यह जरूरी है कि सीनियर खिलाड़ी सामने आएं और जिम्मेदारी लें और यही हो रहा है।”

यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले वो छह मैच हार चुकी है।

राहुल ने कहा, “आप जब शुरुआती सात मैचों में से छह मैच नहीं जीतते हो तो इसके बाद हर जीत अच्छी होती है और यह टीम के माहौल को अच्छा करती है।”

अन्य ख़बरें

हम भारत के खाते में एक और गोल्ड जोड़ना चाहते हैं, हमारी तैयारी बहुत अच्छी है: सुनील कुमार

Newsdesk

एशियन गेम्स: हमें जापान में रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का बयान

Newsdesk

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading