26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गाजियाबाद में प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

गाजियाबाद, 9 फरवरी । गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में बीती देर रात तकरीबन 3 बजे प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और फायर ब्रिगेड ने पूरी तरीके से आग पर काबू पा लिया है।

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल से मिली जानकारी के मुताबिक, ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन साहिबाबाद में रात करीब 3 बजे राजीव कॉलोनी तुलसी निकेतन साहिबाबाद में कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से 2 फायर टैंकर और यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर जाकर देखा तो आग तेजी से फैल रही थी। इसके बाद 3 फायर टैंकर फायर स्टेशन वैशाली से तथा 2 फायर टैंकर फायर स्टेशन कोतवाली से घटनास्थल पर मंगवाया गया।

आग पूरे गोदाम में फैल गई थी और आग की लपटें, काला धुआं बहुत तेज था।

फ़ायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग का काम शुरू किया। आग को आस-पास के घरों में पहुंचने से पहले ही फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत से काबू करते हुए रोक दिया।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading