22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

हम अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं : धोनी

अबू धाबी, 19 अक्टूबर | चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल-13 में खराब फॉर्म सोमवार को भी बदस्तूर जारी रहा। शेख जाएद स्टेडियम में उसे राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हरा दिया। तीन बार की विजेता के लिए इससे बुरा सीजन आईपीएल में कभी नहीं रहा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इससे निराश हैं। मैच के बाद धोनी ने कहा कि वह टीम की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

धोनी ने कहा, “हमें देखना होगा कि क्या हमारी प्रक्रिया गलत है। परिणाम तो प्रक्रिया का एक हिस्सा है, लेकिन एक बात सच्ची है कि अगर आप प्रक्रिया पर ध्यान दोगे तो परिणाम का दबाव ड्रेसिंग रूम में नहीं आएगा। हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “आप ज्यादा छंटाई नहीं करते हो क्योंकि तीन-चार-पांच मैच के बाद आप किसी चीज को लेकर आश्वस्त नहीं होते हो। असुरक्षा ऐसी चीज है जो आप अपनी टीम में नहीं चाहते हो।”

पिच को लेकर धोनी ने कहा, “इस पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी। मैं बीच में रवींद्र जडेजा को लेकर इसलिए आया, क्योंकि मैं देखना चाहता था कि इस पर गेंद कितना रुक रही है। लेकिन पहली पारी में जितना रुक रही थी उतना नहीं रुक रही थी। इसलिए मैं फिर तेज गेंदबाजों के पास गया।”

अन्य ख़बरें

हम भारत के खाते में एक और गोल्ड जोड़ना चाहते हैं, हमारी तैयारी बहुत अच्छी है: सुनील कुमार

Newsdesk

एशियन गेम्स: हमें जापान में रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का बयान

Newsdesk

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading