23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापारहेडलाइंस

राम मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा पर संसद के दोनों सदनों में शनिवार को चर्चा

नई दिल्ली, 9 फरवरी । मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र के आखिरी दिन शनिवार को संसद भवन में पूरी तरह से राममय होने जा रहा है। दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा होगी।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया जाएगा और उन्हें धन्यवाद भी दिया जाएगा। लोकसभा के एजेंडे के अनुसार, शनिवार 10 फरवरी को सदन में नियम 193 के तहत अयोध्या में बने भव्य एवं ऐतिहासिक राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा होगी।

भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह राम मंदिर को लेकर सदन में प्रस्ताव पेश करेंगे जिसका अनुमोदन शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे द्वारा किया जाएगा।

वहीं सूत्रों की माने तो, शनिवार को उच्च सदन राज्यसभा में भी अयोध्या में बने भव्य एवं ऐतिहासिक राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा होगी। राज्यसभा में नियम 176 के तहत अयोध्या में बने भव्य एवं ऐतिहासिक राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा हो सकती है।

भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के अपने सांसदों को तीन पंक्ति का व्हिप जारी कर शनिवार को दिन भर सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहने का निर्देश भी दिया हैं।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading