35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ब्रसेल्स में कोविड-19 की स्थिति सुनामी के बराबर : स्वास्थ्य मंत्री

ब्रसेल्स, 20 अक्टूबर | बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री फ्रैंक वैंडेनब्रुक ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की राजधानी ब्रसेल्स में कोविड-19 की स्थिति सुनामी की तरह है क्योंकि यहां पुष्ट नए मामलों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। मंगलवार को सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी पर दिए अपने एक साक्षात्कार में वैंडेनब्रुक ने कहा कि “वालोनिया और ब्रुसेल्स में स्वास्थ्य स्थिति सबसे ज्यादा खराब है और यह पूरे यूरोप में सबसे खतरनाक है।”

यूरोप में महामारी के पहले चरण में बेल्जियम सबसे प्रभावित देशों में से एक रहा। यहां अब तक कोरोनावायरस के 230,480 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 10,443 लोगों ने अपनी जानें गंवा दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि, “महामारी किसी की गलती नहीं है, लेकिन स्थिति में सुधार लाना हमारे हाथों में है।” उन्होंने देश में लोगों को कोरोनावायरस से संबंधित सुरक्षा मानकों का पालन करने और खुद को वायरस से बचाए रखने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

ईरानी हैकर्स ने 2000 अमेरिकी सैनिकों का डाटा चुराने का दावा किया, जांच शुरू

Newsdesk

इजरायल ने हमास सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया, 7 अक्टूबर के हमले से जुड़ा बताया

Newsdesk

अमेरिका के पासपोर्ट पर अब दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, कुछ सीमित संस्करण होगा जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading