November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में तापमान में मामूली सुधार, बारिश की संभावना

श्रीनगर, 13 फरवरी । जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को तापमान में मामूली सुधार हुआ। मौसम विभाग ने 18 फरवरी से एक और बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है, “जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना के साथ 18 फरवरी से 20 फरवरी के बीच एक और बारिश का दौर होगा।

“कई पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फ जमा होने और शून्य से नीचे तापमान को देखते हुए, यात्रियों को यातायात पुलिस के ए्सवाइजरी का पालन करने की सलाह दी जाती है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5, गुलमर्ग में माइनस 4.5 और पहलगाम में माइनस 5.4 रहा।

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 और कारगिल में माइनस 15.9 रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.4, कटरा में 8.8, बटोट में 3.7, भद्रवाह में 2 और बनिहाल में 1 डिग्री रहा।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment