32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

ओप्पो ने रेनो सीरीज स्मार्टफोन के लिए ट्रेडमार्क आवेदन किया

Oppo logo. (Photo: Twitter/@oppo)

बीजिंग, 27 अप्रैल| चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने आगामी रेनो सीरीज स्मार्टफोन के लिए यूरोपीय संघ बौद्धिक संपदा कार्यालय (ईयूआईपीओ) में एक नए ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। इसे संभावित तौर पर रेनो ग्लो कहा जाएगा। गिज्मो चाइना के अनुसार, रेनो ग्लो बेहतर आवाज नियंत्रण के साथ एक नए कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी महज अटकलें ही लगाई जा रही हैं।

ग्लो सीरीज का यह स्मार्टफोन उच्च रिफ्रेश रेट पैनल के साथ ही एक बेहतर डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो कि शानदार ब्राइटनेस साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

इससे पहले ओप्पो ने एक फोल्डेबल डिवाइस के लिए भी एक डिजाइन का पेटेंट कराया था, जिसे टैबलेट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह पेटेंट चाइना मोबाइल द्वारा किया गया है और सही मायने में फोल्डेबल हैंडसेट का इंतजार करने वालों के लिए यह एक रोमांचक डिवाइस साबित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि ओप्पो की निगाह फिलहाल सैमसंग, एलजी और ऐप्पल के साथ ही फोल्डेबल उत्पाद के निर्माण पर है।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading