22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

नीतीश का लालू के बयान पर पलटवार, कहा, एनडीए में हैं व मिलकर करेंगे बिहार का विकास

पटना, 17 फरवरी । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के ‘ दरवाजा खुला रहने ‘ के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में हैं और हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे।

पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए जब नीतीश से लालू यादव द्वारा महागठबंधन का दरवाजा खुले रखने से संबंधित बयान के विषय में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि जब हम विधानसभा से निकल रहे थे, तब लालू जी विधानसभा आ रहे थे। उस दौरान हमारी उनसे भेंट हुई और हमने उनका अभिवादन किया। हमारी जिससे भी मुलाकात होती है हम सबका स्वागत करते हैं, उनका अभिवादन करते हैं। ऐसे में जिनको जो कुछ बोलना है बोलते रहें, उससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। हम फिर से एनडीए में हैं और यहां हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे।

उल्लेखनीय है राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के फिर से साथ आने के संबंध में शुक्रवार को कहा था कि आयेंगे तो देखेंगे। जब उनसे पूछा गया था कि क्या नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है, तब उन्होंने कहा कि दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है, दरवाजे में क्या है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading