September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

विदिशा में ऑनलाइन गेम से कर्जदार हुए इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी

विदिशा 17 फरवरी । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में ऑनलाइन गेम की लत ने इंजीनियरिंग के एक छात्र की जान ले ली। उस पर ऑनलाइन गेम के चलते छह- सात लाख रुपए का खर्च हो गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदनगर रोड क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला मनीष नायक एसएआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। उसने शुक्रवार की शाम को अपने घर पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर ली।

पुलिस को जांच में पता चला है कि मनीष ऑनलाइन गेम खेलते हुए 6 से 7 लाख रुपये का कर्जदार हो गया था और उससे वह परेशान था । मनीष को पिता ने कई बार समझाया मगर वह ऑनलाइन गेम खेलने से बाज नहीं आया। उसकी आत्महत्या की वजह भी यही निकल कर सामने आ रही है।

घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने बताया है कि शुक्रवार की शाम को मनीष की मां चाय बनाने जा रही थी तो मनीष ने मां को किचन में जाने से रोका और खुद चाय बनाने की बात कह कर किचन में पहुंच गया। मां कमरे में बैठी रही और जब काफी देर तक मनीष चाय लेकर नहीं आया तो उसने किचन में जाकर देखा तो मनीष वहां नहीं था। छत पर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading