23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हंसल मेहता, मनोज बाजपेयी, वरुण धवन ने ऋतुराज सिंह के निधन पर शोक जताया

मुंबई, 20 फरवरी । बॉलीवुड हस्तियों ने सीनियर एक्टर ऋतुराज सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने के कारण 59 वर्षीय अभिनेता का देहांत हो गया।

तीन दशकों से अधिक के करियर में ऋतुराज ने ‘बनेगी अपनी बात’, ‘तहकीकात’, ‘कुटुंब’, ‘ज्योति’, ‘बेइंतेहा’ और हाल ही में ‘अनुपमा’ जैसे शो में काम से अपनी पहचान बनाई थी।

उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने एक्स पर लिखा: “ऋतुराज!!!! इस पर विश्वास नहीं हो रहा! मैंने उन्हें ‘के स्ट्रीट पाली हिल’ नामक डेली सोप में कुछ समय के लिए निर्देशित किया था, और इस दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए। हमें साथ घूमे हुए काफी समय हो गया है लेकिन मेरे पास बहुत अच्छी यादें हैं।”

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने दोस्त के लिए एक नोट लिखा, “यह सच कैसे हो सकता है रिट्ज? क्यों? जागते ही ऐसी खबर! आपकी आत्मा को शांति मिले ऋतुराज मेरे दोस्त! शांति।”

वरुण धवन, जिन्होंने 2017 की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में ऋतुराज के साथ स्क्रीन साझा की थी, ने भी शोक व्यक्त किया।

फिल्म में वरुण ने बद्रीनाथ का मुख्य किरदार निभाया था, जबकि ऋतुराज ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी।

36 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, ”आरआईपी! ऋतुराज सर के साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया और कुछ महीने पहले ही ‘बेबी जॉन’ के सेट पर उनसे मुलाकात हुई थी। शांति”।

सोनू सूद ने एक्स पर ऋतुराज की तस्वीर साझा की और कहा: “आरआईपी भाई”।

अरशद वारसी ने एक्स पर एक पोस्ट में अरशद ने लिखा, “मुझे यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि ऋतुराज का निधन हो गया। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, वह एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म से जुड़े थे। एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया… भाई आपकी कमी खलेगी…”

पेट में संक्रमण के बाद भर्ती कराए गए ऋतुराज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन, सोमवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

Leave a Comment