24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की कार दुर्घटना में मौत

हैदराबाद, 23 फरवरी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार सुबह हैदराबाद के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 33 वर्ष की थीं।

दुर्घटना उस समय हुई, जब उनकी कार पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में विधायक का ड्राइवर घायल हो गया।

लास्या नंदिता हाल के चुनावों में सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं थीं।

उनके पिता और सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक जी. सयन्ना का 19 फरवरी, 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियां हैं।

बीआरएस ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में उनकी सबसे बड़ी बेटी लस्या नंदिता को मैदान में उतारा था।

गौरतलब है कि इसके पहले विधायक नंदिता को 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मामूली चोट आई थी। वह उस समय बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सभा में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

वर्ल्ड बैंक के साथ अब टूरिज्म और डिजिटल हब पर भी साथ काम करेगा भारत

Newsdesk

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading