29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

जेपी नड्डा ने संत रविदास को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 24 फरवरी ! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत रविदास की जयंती पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, दुष्यंत गौतम और अरुण सिंह सिंह समेत पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी महान संत और समाज सुधारक संत रविदास की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले नड्डा ने संत रविदास को नमन करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा,”संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन वंचित वर्ग के सम्मान और सामाजिक समानता के लिए समर्पित रहा। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। समाजिक कुरीतियों और भेदभाव की समाप्ति के लिए देशभर में उन्होंने जिस एकता व समरसता की भावना का विस्तार किया, वह सदैव देशवासियों की प्रेरणा बना रहेगा।”

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment