27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बैतूल में मां को अपशब्द कहने पर मामा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल, 26 फरवरी । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मां को अपशब्द कहने पर युवक ने मुंह बोले मामा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गंज थाना प्रभारी संदीप परतेती ने बताया कि पुलिस को थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि रिंगा बारस्कर (75 साल) की आरोपी राधेश्याम धुर्वे ने कुल्हाड़़ी से काटकर हत्या कर दी। शव काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बताए स्थान से हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक और वह एक ही मोहल्ले में रहते हैं और मृतक उसका मुंहबोला मामा था।

शनिवार को दोनों ने बैठकर शराब पी और इसके बाद बातचीत हो रही थी, तभी रिंगा बारस्कर ने उसकी मां को आपत्तिजनक अपशब्द कह दिए, इससे गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से उसके चेहरे और गले पर वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading