24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

हैदराबाद: भाजपा नेता का बेटा, नौ अन्य ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार

हैदराबाद, 26 फरवरी । हैदराबाद पुलिस ने शहर के एक होटल में एक पार्टी के दौरान ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में भाजपा नेता गज्जला योगानंद के बेटे गज्जला विवेकानंद और नौ अन्य को गिरफ्तार किया है।

विवेकानंद (37) मंजीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक और योगानंद के बेटे हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था।

साइबराबाद सीमा में गाचीबोवली के रेडिसन ब्लू होटल में तलाशी के दौरान विवेकानंद, सैयद अब्बास अली जेफ़री, निर्भय, केदार और छह अन्य को गिरफ्तार किया गया।

स्पेशल ऑपरेशन टीम-साइबराबाद और गाचीबोवली पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार रात को ऑपरेशन चलाया।

कोकीन के तीन इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक कवर (खपत से पहले प्रत्येक एक ग्राम का), नशीली दवाओं के सेवन के लिए इस्तेमाल किया गया सफेद रंग का कागज और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने कहा कि विवेकानंद द्वारा अपने दोस्तों के साथ नशीली दवाओं के सेवन के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने पर पुलिस ने होटल पर छापेमारी की, लेकिन तब तक सभी गेस्ट वहां से चले गए थे।

परिसर की जांच करने पर, हमारी टीम को नशीली दवाओं के उपयोग के लिए कोकीन के तीन प्लास्टिक पाउच (प्रत्येक एक ग्राम के) और सफेद पेपर रोल मिले। एक पुलिस बयान में कहा गया है कि आगे की जानकारी के आधार पर पुलिस टीमें जुबली हिल्स स्थित विवेकानंद के घर गईं और उन्हें थाने ले आईं।

पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने रेडिसन ब्लू होटल के अपने कमरे में कोकीन के साथ अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी की थी। उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई।

इसमें कहा गया है कि इस मामले में ड्रग तस्करों और अन्य उपभोक्ताओं की पहचान के लिए जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading