23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

पूरी टीम ने सकारात्मक क्रिकेट खेलन का फैसला किया : राहुल

शारजाह, 27 अक्टूबर | आईपीएल-13 में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा है कि उनकी टीम ने मैदान पर सकारात्मक क्रिकेट खेलने की कोशिश की है और टीम की जीत से वह काफी खुश हैं। पंजाब ने सोमवार को कोलकाता को आठ विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए। पंजाब ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बाद राहुल ने कहा, “मैं काफी खुश हूं। पूरी टीम भी होगी। हमने मिलकर फैसला किया था कि हम वहां जाकर सकारात्मक क्रिकेट खेलेंगे। चीजें बदल सकती हैं। सारी चीजें अच्छी हो रही हैं इस बात से खुश हूं। उम्मीद है कि हम आने वाले मैचों में भी जीत हासिल करेंगे।”

पंजाब की इस जीत में मनदीप सिंह ने नाबाद 60 रन बनाए। मनदीप ने कुछ दिन पहले ही अपने पिता को खोया है।

राहुल ने मनदीप के बारे में कहा, मनदीप ने जो मजबूती दिखाई है वो बेहतरीन है। हर कोई भावुक था। हम उनका साथ देना चाहते थे, उनके साथ रहना चाहते थे। उनका मैच खत्म करना हमारे लिए गर्व की बात है।

अन्य ख़बरें

हम भारत के खाते में एक और गोल्ड जोड़ना चाहते हैं, हमारी तैयारी बहुत अच्छी है: सुनील कुमार

Newsdesk

एशियन गेम्स: हमें जापान में रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का बयान

Newsdesk

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading