November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जबलपुर में छह नये कोरोना पॉजिटिव, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 76

आईसीएमआर लैब से आज मंगलवार को दोपहर मिली 96 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव के छह नये प्रकरण सामने आये हैं । मंगलवार की दोपहर मिली परीक्षण रिपोर्ट्स में इसे मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है । इनमें से दिलीप चौरसिया उम्र 45 बर्ष, शिवा राय 28 बर्ष, गोपाल प्रसाद सेन उम्र 55 बर्ष, सतीश झारिया उम्र 35 बर्ष, हेमन्त पाल उम्र 33 बर्ष और गिन्दू सिंह उम्र 54 बर्ष शामिल है । सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था ।

आज पाये गये छह कोरोना संक्रमितों में दिलीप चौरसिया अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ,पुलिस उप निरीक्षक सतीश झारिया ,पुलिस कांस्टेबल हेमन्त पाल, कांस्टेबल शिवा राय, कांस्टेबल गोपाल प्रसाद सेन एवं कांस्टेबल गिन्दू सिंह शामिल हैं ।

सोर्स: कलेक्टर जबलपुर

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment