29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

श्रीनगर में देवप्रयाग के पास रोडवेज की बस पलटी, 8 घायल

श्रीनगर, 4 मार्च । उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल मंडल के श्रीनगर में सोमवार को एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गई, जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

श्रीनगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

दरअसल, सोमवार को नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज की बस श्रीनगर में देवप्रयाग बछेलीखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बस में 34 यात्री सवार थे, जिसमें से 8 को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

देवप्रयाग पुलिस ने हादसे में घायल सभी 8 यात्रियों को रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया है। बस में सवार सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment