September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजराइली हमले में मदद के लिए इंतजार कर रहे कई गाजावासी मारे गए: हमास

गाजा, 4 मार्च । हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने एक प्रेस बयान में कहा है कि गाजा शहर में मदद के लिए इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइली हमले में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए और घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इजराइली बलों ने रविवार को गाजा शहर के दक्षिण में कुवैत चौराहे पर आम लोगों पर उस समय गोलीबारी की, जब वे आटे के लिए ट्रकों का इंतजार कर रहे थे।

सरकारी फ़िलिस्तीन टीवी के अनुसार, इससे पहले दिन में, इज़राइली युद्धक विमानों ने मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में राहत सामग्री ले जा रहे एक छोटे ट्रक पर बमबारी की। इसमें कम से कम आठ लोग मारे गए।

मामले में इज़राइल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading