September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी ने पाक के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी बधाई

नई दिल्ली, 5 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शहबाज शरीफ को बधाई दी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 72 वर्षीय अध्यक्ष शरीफ को सोमवार को राष्ट्रपति निवास ऐवान-ए-सद्र में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई गई।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने पर शहबाज शरीफ को बधाई।”

पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने इमरान खान सरकार के अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद 11 अप्रैल, 2022 से 14 अगस्त, 2023 तक देश के पीएम के रूप में कार्य किया।

शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पीएमएल-एन के कार्यकर्ता शामिल हुए।

गठबंधन सरकार बनाने के लिए सत्ता-साझाकरण समझौते पर सहमति के बाद शहबाज शरीफ पीएमएल-एन और पीपीपी के सर्वसम्मत उम्मीदवार थे।

शपथ ग्रहण के बाद पीएमएल-एन के एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि,”पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के विकास के लिए दिन-रात काम किया। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, वह फिर से ऐसा करेंगे। यहां तक कि उनके आलोचक भी कहते हैं कि उन्होंने कड़ी मेहनत की और काम किया। वह एक उत्कृष्ट पीएम साबित होंगे!”

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading