24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में योगी सरकार ने लिया एक्शन, रेणुका मिश्रा पर गिरी गाज

लखनऊ, 5 मार्च । यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा पर गाज गिरी है। उन्हें पद से हटा दिया गया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में चूक और एफआईआर दर्ज कराने में लापरवाही के चलते डीजी भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया है। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षा में रखा गया है।

परीक्षा रद्द होने के बाद से भर्ती बोर्ड की इंटर्नल असेसमेंट कमेटी रिपोर्ट नहीं दे पाई थी और ना ही मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 17 व 18 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त करते हुए अगले 6 माह के भीतर पूरी शुचिता के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इस परीक्षा के संबंध में जारी एसटीएफ की जांच और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने यह निर्णय लिया।

बता दें कि यूपी में 60 हज़ार से ज़्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और अगले 6 महीने में फिर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

अन्य ख़बरें

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

एवरेस्ट और बांधानी हींग पर एफएसएसएआई का बैन, गरम मसाला और चिकन मसाला में भी मिली गड़बड़ी

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की, बताया- उज्बेक के समृद्ध इतिहास का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading