22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, एक्यूआई ‘खराब’

नई दिल्ली, 7 मार्च । भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सिलस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के हिसाब से पांच डिग्री नीचे है।

आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को “आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे”।

इस बीच, शहर भर में समग्र वायु गुणवत्ता एक्यूआई गुरुवार को ‘खराब’ स्तर पर थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में सुबह 8 बजे, पीएम 2.5 का स्तर 321 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया और पीएम 10 का स्तर 274 या “खराब” तक पहुंच गया।

शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’ माना जाता है; 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’; 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’; 201 और 300 के बीच ‘खराब’; 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’; और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

द्वारका सेक्टर 8 में पीएम 2.5 का स्तर 318 और पीएम 10 का स्तर 320 रहा। दोनों ‘बहुत खराब’ स्तर पर थे।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading