30.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वायुसेना के सी-17 विमान ने स्वदेश निर्मित भारी प्लेटफॉर्म को किया एयर ड्राप

नई दिल्ली, 7 मार्च । भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के परिवहन विमान सी-17 ने स्वदेश में विकसित एक भारी प्लेटफॉर्म को एयरड्रॉप किया है, जो 22 टन से अधिक भार को सहन कर सकता है।

आईएएफ के एक अधिकारी ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

अधिकारी ने कहा, “एडीआरडीई द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित और लगभग 45 हजार पाउंड भार ले जाने में सक्षम प्लेटफॉर्म को आईएएफ सी-17 विमान से परीक्षण के दौरान सफलतापूर्वक एयर ड्राप किया।”

एडीआरडीई हवाई डिलीवरी अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान है, जो एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला है।

रक्षा मंत्रालय सशस्त्र बलों के लिए स्वदेशी तकनीकों और स्वदेशी रूप से विकसित आधुनिक उपकरणों पर जोर दे रहा है। इसने 4 मार्च को ‘एसिंग डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज विद आईडेेेक्स (अदिति)’ योजना भी लॉन्च की। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण और रणनीतिक रक्षा प्रौद्योगिकियों में नवाचारों को बढ़ावा देना है।

योजना के तहत, स्टार्टअप रक्षा प्रौद्योगिकी में अनुसंधान, विकास और नवाचार प्रयासों के लिए 25 करोड़ रुपये तक की अनुदान सहायता प्राप्त करने के पात्र हैं।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment