June 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 4.44 करोड़

वाशिंगटन, 29 अक्टूबर | वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.44 करोड़ हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु बढ़कर 1,173,270 हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि गुरुवार सुबह तक संक्रमण के कुल मामले 44,400,318 हो गए थे और इससे हुी मौतों की संख्या 1,173,270 हो गई थी।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 8,855,182 संक्रमण के मामलों और इससे हुई 227,673 लोगों की मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है।

वहीं भारत संक्रमण के मामलों के लिहाज से अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां 7,990,322 मामले और 120,010 मौतें दर्ज की गई हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,468,270), रूस (1,553,028), फ्रांस (1,280,215), स्पेन (1,136,503), अर्जेंटीना (1,130,533), कोलंबिया (1,041,936), ब्रिटेन (945,378), मेक्सिको (906,863), पेरू (892,497), दक्षिण अफ्रीका (719,714), इटली (589,766), ईरान (588,648), चिली (505,530), जर्मनी (479,621) और इराक (463,951) है।

वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 158,456 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में मेक्सिको (90,309), ब्रिटेन (45,765), इटली (37,905), फ्रांस (35,823), स्पेन (35,466), पेरू (34,257), ईरान (33,714), कोलम्बिया (30,753), अर्जेंटीना (30,071), रूस (26,752), दक्षिण अफ्रीका (19,111), चिली (14,032), इंडोनेशिया (13,612), इक्वाडोर (12,608), बेल्जियम (11,038), इराक (10,770), जर्मनी (10,218), कनाडा (10,084) और तुर्की (10,027) हैं।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी से मिले वांग यी, भारत-चीन भरोसा बढ़ाने और सहयोग गहरा करने पर जोर

Newsdesk

ट्रंप को सीनेट से झटका, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित

Newsdesk

ईरान ने प्रधानमंत्री मोदी को अयातुल्लाह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में बुलाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading