September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

जर्मनी में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 4,64,239 पहुंचा

बर्लिन, 29 अक्टूबर | जर्मनी में कोविड-19 के मामलों में फिर से इजाफा होने लगा है। वहां एक दिन में कोरोनावायरस के 14,964 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 464,239 हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी। जर्मनी में एक दिन में कोविड-19 से 85 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मौतों की संख्या बढ़कर 10,183 हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मन स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन, जो पिछले सप्ताह कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए थे, ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 लहर को तोड़ना जरूरी है।

जब आईसीयू भर जाएंगी, तब तक काफी देर हो चुकी होगी।

देश के नवीनतम दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को जर्मनी के आईसीयू वार्ड में कोविड-19 के रोगियों की संख्या पिछले दो सप्ताह में बढ़कर दोगुनी हो गई है। फिलहाल 1,470 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।

जर्मनी की सरकार अब वायरस पर काबू पाने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रही है।

जर्मनी में पिछले सात दिनों में प्रति 100,000 लोगों पर 50 नए संक्रमण हो रहे हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading