24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत

काबुल, 9 मार्च । अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में एक वाहन के पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रांतीय यातायात पुलिस अधिकारी अबिदुल्ला मीरवाइज ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना शुक्रवार रात को प्रांतीय राजधानी जरांज में हुई। इस घटना में चार पुरुष, दो महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए।

अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।

बुधवार को पूर्वी गजनी प्रांत में एक यात्री बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य घायल हो गए थे।

अफगान अधिकारियों के अनुसार, लापरवाही से गाड़ी चलाना, भीड़भाड़ वाली सड़कें, यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी और खस्ताहाल राजमार्ग अफगानिस्तान में दुर्घटना के कारण बनते हैं।

राष्ट्रीय यातायात अधिकारियों के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 10 महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 1,600 से अधिक लोग मारे गए और 4,000 से अधिक अन्य घायल हुए।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment