22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

उत्तराखंड के 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान, मैदानी इलाकों में छाए बादल

देहरादून, 11 मार्च । उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है। प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

साथ ही प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के इन पर्वतीय जनपदों में कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वहीं देहरादून में भी बादल छाए हुए हैं। पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश होने के चलते मैदानी जिलों में हवा में ठंडापन आ सकता है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड फिर से लौट आई है।

उधर, चारों धाम बर्फ से ढके हुए हैं।

केदारनाथ धाम में 5 फीट से ज्यादा बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने का काम चल रहा है। लेकिन यहां हिमखंड खिसकने का भी खतरा बना हुआ है जिसके चलते बर्फ हटाने का कार्य आसान नहीं होंने वाला है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading