35.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

मप्र में साढे 3 करोड़ नकद सहित साढ़े 19 करोड़ की सामग्री जब्त

भोपाल, 29 अक्टूबर | मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप-चुनाव के दौरान साढ़े तीन करोड़ की नकद सहित लगभग साढ़े 19 करोड़ की सामग्री जब्त की गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहित बुंदस ने बताया कि विधानसभा के उप-चुनाव में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक शराब, वाहन, नकदी एवं अन्य सामग्री 19.45 करोड़ रुपए के मूल्य की जब्त की गई। आबकारी विभाग द्वारा चार करोड़ 81 लाख तथा पुलिस द्वारा तीन करोड़ 28 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है।

इसके अलावा विभिन्न स्थानों से अब तक तीन करोड़ 66 लाख रुपए नकदी की जब्ती हुई है। शराब जब्ती के साथ वाहन, अन्य सामग्री की भी जब्ती हुई है, जिसका मूल्य छह करोड़ 33 लाख रुपए है। पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग द्वारा एक करोड़ 38 लाख रुपए के ड्रग्स जब्त किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिल्ली दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी, कई केंद्रीय नेताओं से मिले

Newsdesk

असम में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकारः विजय कुमार गुप्ता

Newsdesk

तमिलनाडु में 62 केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading