32.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मैया अभियान अंतर्गत श्रमदान करने घाटों पर उमड़ा जनसैलाब



कलेक्टर ने जिले वासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

डिंडौरी सी टाइम्स । डिंडौरी में नर्मदा स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक तस्वीर पुलघाट से सामने आई है
जहां “मैया अभियान” के तहत नर्मदा तट पर जनभागीदारी के साथ भव्य सफाई अभियान चलाया गया
शंकर घाट पर अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों ने मिलकर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया
खास बात यह रही कि इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया स्वयं टोकरी उठाकर सफाई करती नजर आईं बतला दे

रविवार को डिंडौरी के शंकर घाट पर नर्मदा सफाई अभियान के तहत जनसैलाब उमड़ पड़ा
“मैया अभियान” में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्थानीय नागरिकों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
किसी ने झाड़ू संभाली, किसी ने कचरा उठाया, तो कुछ लोग माँ नर्मदा के जल में उतरकर उसके अंदर कचरे के रूप में फैली गंदगी बाहर निकालते दिखाई दिए

इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया कलेक्टर श्री भदौरिया प्रत्येक सप्ताह के रविवार को नर्मदा किनारे पहुंच श्रमदान करती हुई देखी जा सकती है अनेक अवसरों पर कलेक्टर ने नगर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे 03,05 ,2026 को नर्मदा किनारे घाट पर श्रमदान कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की-कि वे अपने शहर और अपने ग्रह ग्राम गांव की साफ-सफाई में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं
और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं

कलेक्टर ने बताया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है
बल्कि इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है
ताकि मां नर्मदा सदैव स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनी रहें

अभियान में एसडीएम राम बाबू देवांगन, संयुक्त कलेक्टर भारती मरावी,
सीएमओ अमित तिवारी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई

नर्मदा स्वच्छता के लिए प्रशासन और जनता की यह साझेदारी
डिंडौरी में जनभागीदारी आधारित विकास और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रही है

—————————————————

अन्य ख़बरें

त्रिचि में मौसम बिगड़ा, वापस आई एंबुलेंस

Newsdesk

फ्लाईओवर से फेंका गया ज्वलनशील पदार्थ: छात्र गंभीर रूप से झुलसा, मदन महल इलाके में दहशत

Newsdesk

बरगी क्रूज हादसा: तमिलनाडु के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कामराज और मयूरम के शव मिले, 10 वर्षीय पूवीथरन ने सुनाई आपबीती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading