November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

गाजीपुर में हाईटेंशन तार गिरने से बस में लगी आग, तीन की मौत

गाजीपुर, 11 मार्च । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को एक निजी बस पर हाईटेंशन तार गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। बस जलकर राख हो गई और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

जबकि, कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है।

यूपी राहत कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गाजीपुर जिले के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई। जिस कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद से बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है, देखा जा रहा है, कितने लोगों की मौत हुई है, अभी यह बता पाना मुश्किल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment