23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश, बर्फबारी की संभावना: मौसम विभाग

श्रीनगर, 13 मार्च । मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के बयान में कहा गया है, ”13 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर गरज/बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।”

बुधवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर का तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस; करगिल में 8.6 डिग्री सेल्सियस; और द्रास में 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 12.6 डिग्री, बटोटे में 7.5 डिग्री, भद्रवाह में 5.1 डिग्री, और बनिहाल में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading