September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

पटना सिविल कोर्ट में बिजली ट्रांसफॉर्मर में बलास्ट, एक वकील की मौत, घटना के बाद हंगामा

पटना, 13 मार्च । बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को एक बिजली ट्रांसफॉर्मर में बलास्ट के साथ आग लग गई। इस घटना में एक वकील की मौत हो गई। जबकि, कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जाता है कि पटना के सिविल कोर्ट में अन्य दिनों की तरह वकील और दूसरे लोग अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया और उसमें आग लग गई। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थानीय वकीलों के मुताबिक, इस घटना में एक वकील की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य वकील घायल बताए जाते हैं। मृतक वकील की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय वकील आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिसर में कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading