November 1, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

अकिलीज़ टेंडन की सफल सर्जरी के बाद शमी भारत लौटे

नई दिल्ली, 14 मार्च | तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अपने अकिलीज़ टेंडन की देखरेख के लिए एड़ी की सफल सर्जरी के बाद भारत लौट आए हैं।

भारत के 2023 एकदिवसीय विश्व कप अभियान के दौरान घायल होने के बाद शमी को अपने अकिलीज़ टेंडन को ठीक करने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी और 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार के बाद से उन्होंने किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेला है।

शमी ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए यूके से भारत लौटने की जानकारी दी और प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

शमी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, “सर्जरी के बाद भारत वापस आकर आभारी हूं। मजबूत महसूस कर रहा हूं और इस अगले अध्याय को अपनाने के लिए तैयार हूं। आपके समर्थन और प्यार के लिए सभी को धन्यवाद!”

शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए।

अन्य ख़बरें

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले

Newsdesk

एशिया-पैसिफिक एमेच्योर: स्वानविक ने बढ़त बनाई, भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जल्दी समाप्त

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment