June 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिहार में सीट बंटवारा जल्द हो जाएगा : नीतीश कुमार

पटना, 14 मार्च । लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे और मंत्रिमंडल विस्तार पर जारी संशय के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि जल्द सब कुछ हो जाएगा।

विधान परिषद चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सब ठीक है। उनसे जब सीट बंटवारे के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्दी सबकुछ हो जाएगा। एनडीए में सबकुछ ठीक है। शाम तक सबकुछ क्लियर हो जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सब हो जाएगा।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की है।

अन्य ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक ने की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading