November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मणिपुर, नागालैंड के कुछ हिस्सों में आया कम तीव्रता का भूकंप

इंफाल, 15 मार्च । मणिपुर और उससे सटे नागालैंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मणिपुर के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि भूकंप का झटका उत्तरी मणिपुर के उखरुल जिले और नागालैंड में महसूस किया गया।

अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप सतह से 90 किमी की गहराई पर आया।

पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, खास कर असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है।

वैज्ञानिक पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक क्वेक प्रोन क्षेत्र मानते हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment