May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गडकरी ने महाकालेश्वर मंदिर रोपवे के लिए 189 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 15 मार्च । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच मौजूदा रोपवे के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी गई है।

मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित रोपवे तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगा, खासकर पीक सीजन के दौरान। साथ ही यात्रा का समय घटाकर सात मिनट रह जायेगा।

रोपवे की क्षमता प्रतिदिन 64 हजार तीर्थयात्रियों को ले जाने की होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निवेश पर्यटन को बढ़ावा देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करते हुए परिवहन के पर्यावरण-अनुकूल साधन प्रदान करेगा।

मंत्री ने कहा, “परियोजना हाइब्रिड मोड के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कुल परियोजना व्यय के 40 प्रतिशत का भुगतान करेगा। भुगतान पहले से तय लक्ष्यों के पूरा होने के आधार पर किस्तों में जारी किया जायेगा।”

उन्होंने कहा कि शेष 60 फीसदी राशि की व्यवस्था डेवलपर को करनी होगी।

मंत्री ने कहा, “परियोजना के लिए डेवलपर का चयन एक खुली, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम की जायेगी। परियोजना के रखरखाव की जिम्मेदारी डेवलपर की होगी है, जबकि टोल संग्रह एनएचएआई द्वारा किया जायेगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने की इच्छुक है क्योंकि वे बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में अधिक निवेश लाने में मदद करती हैं।

मंत्री ने कहा, “निजी कंपनियाँ स्वयं इन परियोजनाओं में निवेश करने के लिए अनिच्छुक हैं। उन्हें पूरा होने और कमाई शुरू करने में लंबा समय लगता है।”

अन्य ख़बरें

बरगी क्रूज़ हादसा: “मां को डूबते देखा”, जीवित बची बच्ची की दर्दनाक आपबीती ने झकझोरा

Newsdesk

कोयला ओवरलोडिंग मामला: एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त, 6 गिरफ्तार

Newsdesk

जबलपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading