23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सांसद ने दिया भाजपा से इस्तीफा

सीधी, 16 मार्च । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे सीधी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 29 सीटों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

टिकट वितरण से नाराज अजय प्रताप सिंह ने शनिवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखा है।

इसकी एक कॉपी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी भेजी है।

भाजपा छोड़ने का पत्र उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। भाजपा ने सीधी से डॉ राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है और इसी से अजय प्रताप सिंह नाराज चल रहे थे। वो भी लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे थे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment