38.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

कूनों में चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म

भोपाल, 18 मार्च । मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने पांच नहीं छह शावकों को जन्म दिया था, यह बात अब सामने आई है।

इसकी पुष्टि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने की है।

केंद्रीय मंत्री यादव ने सोमवार को एक्स पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, “गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है, ये पाँच नहीं, बल्कि छह शावक हैं!”

उन्होंने आगे लिखा है, “गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।”

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading