22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

बेहतर सेफ बनने के प्रयास में दोबारा जुटीं कैटरीना

Katrina Kaif turns chef again, still unsure of what she’s cooked up!.

मुंबई, 28 अप्रैल| बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ आजकल खाना बनाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। अभी कुछ दिनों पहले वह अपनी रसोई में कुछ फेंटती हुई नजर आई थीं, लेकिन उन्हें इससे बनाना क्या है, इस बारे में वह निश्चित नहीं थीं। मंगलवार को कैटरीना ने ऐसा करने की दोबारा कोशिश कीं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में कैटरीना पत्ता गोभी या चीज जैसी किसी चीज को बारीकि से काटती हुई नजर आईं। बाद में जब उनसे पूछा गया कि वह क्या पका रही हैं, तो उन्होंने निश्चित न होने की बात को स्वीकारा।

कैटरीना के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैशन डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने पूछा, “क्या पक रहा है?”

अभिनेत्री ने इसके जवाब में कहा, “इस बारे में मैं निश्चित नहीं हूं।”

सोशल मीडिया पर लोग भी अपनी-अपनी तरफ से अंदाजा लगाते रहे।

एक ने कहा, “गोभी”, तो किसी और ने इसे “मसला हुआ आलू” बताया।

एक ने अभिनेत्री को सुझाव दिया कि पहले वह इसे बना लें, फिर व्यंजन का नाम सोचें।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों में केवल 30 प्रतिशत की समय पर अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

Leave a Comment