June 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

हयूस्टन में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

हयूस्टन, 10 नवंबर | अमेरिका के हयूस्टन शहर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि घटना उत्तरी हयूस्टन के एक मोटल के पास सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई।

स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि अधिकारी मदद पाने के लिए ताज इन एंड सूट मोटल गया, लेकिन लॉबी में उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के उस पार से गोलियां चल रही थीं और गोलीबारी के बाद संदिग्ध भाग गया।

बता दें कि यह पिछले 3 हफ्तों में अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर में हुई गोलीबारी 6 घटनाओं में से एक है। घरेलू हिंसा के इन हालातों से निपटते हुए 21 अक्टूबर को हयूस्टन पुलिस के हेरोल्ड प्रेस्टन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 41 वर्षीय प्रेस्टन इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।

अन्य ख़बरें

4 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति और 20 लाख के गबन मामले में तत्कालीन सहकारी निरीक्षक के खिलाफ 3500 पन्नों का चालान पेश

Newsdesk

 जन्मदिन की रात लापता हुई युवती की रेत में दफन मिली लाश

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी से मिले वांग यी, भारत-चीन भरोसा बढ़ाने और सहयोग गहरा करने पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading